Chor Ka Video: सोशल मीडिया में चोर और चोरी की घटनाओं से जुड़े ढेरों वीडियो हैं। इसमें चोर बड़ी चालाकी से चोरी को अंजाम देते हैं और पलक झपकते हुए गायब हो जाते हैं। मगर अभी एक ऐसे चोर से जुड़ा वीडियो वायरल है जिसको चोरी करता हुआ देखकर हंसी छूट जाएगी। चोर ऐसी चीजों को चुराता है जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल चोर जिम में गया और कसरत के दौरान इक्विपमेंट ही चुराकर भाग गया। चोर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। ये अभी तक लाखों करोड़ों व्यूज बटोर चुका है।
जिम का सामान ही चुरा लिया
शुरुआत से देखेंगे कि एक लड़का जिम में बॉडी बनाने में पहुंचा है। उसके पास एक बैग भी नजर आता है। देखने में सबकुछ सामान्य लगता है। लड़का जिम करता है। मगर एकाएक ऐसा कुछ नजर आया कि हंसी छूट जाती है। दरअसल लड़का बॉडी बनाने नहीं बल्कि जिम इक्विपमेंट चुराने का प्लान बनाकर पहुंचा था। इसमें देखेंगे वो जिम करता है और जैसे ही मौका मलिा उसने उसी इक्विपमेंट को बैग में छिपा लिया और सीधा घर की तरफ दौड़ लगा दी। मजेदार है कि लड़का हर रोज जिम में पहुंचता है और एक-एक ढेरों इक्विपमेंट चुराकर ले गया।
देखिए मजेदार वीडियो
जिम इक्विपमेंट चुराने वाले लड़के के इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा मालूम होता है। ऐसे में इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए देखा जाना चाहिए। वीडियो इंस्टाग्राम पर itz___ravi05 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
