'ये मेरे पापा हैं', डिलीवरी एजेंट पिता को लड़के ने गर्व से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाया, वायरल वीडियो ने जीता लाखों दिल

कोई भी काम छोटा नहीं होता। जब कोई इंसान अपने परिवार के लिए मेहनत करता है, तो वह सबसे बड़ा सम्मान पाने का हकदार होता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल रहा है। जहां एक डिलीवरी एजेंट पिता और उनके बेटे की कहानी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता और बेटे के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस रेस्टोरेंट में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर आया होता है। उसी रेस्टोरेंट में उसके डिलीवरी एजेंट पापा डिलीवरी लेने पहुंच जाते हैं। ऐसे में वे बेटे की गर्लफ्रेंड के सामने आने से बचते हैं। ताकि बेटे को किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस ना हो लेकिन जब लड़का अपने पापा को देखता है तो वह शर्माने के बजाय पूरे गर्व से अपने पापा को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाता है।

पापा को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाता लड़का

पापा को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाता लड़का (instagram/@socialjantaa)

जब बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड के सामने आए पिता

वीडियो में दिखाया गया है कि एक पिता डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करता है। एक दिन वह डिलीवरी पहुंचाने के लिए खाना लेने के लिए एक रेस्टोरेंट में जाता है, जहां उसका बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा होता है। जब पिता अपने बेटे को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखता है तो वह उनके सामने जाने से बचता है। ताकि उसके बेटे को किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस ना हो लेकिन जब बेटा अपने पापा को इस असमंजस में देखता है तो वह दौड़कर उनके पास आता है। पहले तो उसके पापा इशारे से ही मना करते हैं लेकिन बेटा नहीं मानता और वह अपने पापा का हाथ पकड़कर पूरे गर्व के साथ उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाने ले जाता है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से बताता है कि ये उसके पापा हैं। आगे वीडियो में सबको एक-दूसरे से बातें करते हुए देखा जा सकता है।

End of Feed