Best Marriage Proposal: लड़के ने अनोखे अंदाज में किया प्रपोज, लड़की ने भी प्यार भरे अंदाज में कहा- 'हां', देखें ये ब्यूटीफूल वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 16, 2023, 08:13 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का एक लड़की को प्रपोज कर रहा है। इस दौरान दोनों द्वारा किया गया डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों को लड़के का प्रपोज करने का तरीका भी खूब पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में लड़के ने किया प्रपोज
  • लड़की ने भी मजेदार अंदाज में किया एसेप्ट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Best Marriage Proposal Video: इंटरनेट पर शादी के लिए प्रपोज करते हुए एक कपल का बहुत ही प्यारा सा वीडियो (Viral Video) वायरल हो रहा है, जो इतना प्यारा है कि आप उसे देखते रह जाएंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो में दोनों ब्यूटीफूल डांस भी किया है। ऐसे में यूजर्स को भी दोनों ये डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़के ने एफिल टॉवर के सामने खड़े होकर लड़की को बड़े ही अनोखे अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करता है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में जैसे ही लड़का लड़की को प्रपोज करता है, वैसे ही लड़की भी लड़के के साथ डांस करने लगती है। दोनों का ये मस्त सा डांस वीडियो बेहद कमाल का है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे।

End of Feed