OMG: कुत्तों के साथ कुकर्म करता था ये कपल, बनाता था अश्लील वीडियो, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 16, 2023, 06:47 PM IST

आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाले एक कपल ने कुत्तों के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। इसके बाद उन्हें जुलाई में गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर जमानत भी दे दी गई है, लेकिन मामले की जांच जारी है। बता दें, अश्लील हरकतें करते समय कपल वीडियो भी बनाया करता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्तों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाता था कपल
  • कुकर्म के दौरान बनाता था वीडियो
  • मामले में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

Ajab Gajab News: समाज इस कदर नीचे गिर चुका है कि अब शायद इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अब लोग जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का एक मामला सामने आया है, जहां के रहने वाले एक कपल ने ऐसी घिनौनी हरकत की है, जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। ये मामला इतना अजीब है कि पहले तो आपको इस पर विश्वास ही नहीं होगा।

मामला कुछ यूं है कि क्वींसलैंड के रहने वाले 37 वर्षीय क्रिस्टल और उनकी 28 वर्षीय पत्नी जे वेड विंस्ट्रा पर आरोप लगाए गए हैं। ये कपल कुत्तों के साथ दुष्कर्म किया करता था। इतना ही नहीं, कपल अपनी इस करतूत को वीडियो में रिकॉर्ड भी करता था। इसके बाद अब मामला तूल पकड़ लिया है। दरअसल, जुलाई महीने में कपल को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर सोमवार को कपल जमानत पर छोड़ा गया है। अब कोर्ट की ओर से कपल पूरी जांच बिठाई गई है। बता दें, कपल पर कुत्तों के साथ दरिंदगी करने के 5 आरोप लगाए गए हैं।

End of Feed