Optical Illusion: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कोई न कोई तस्वीर सामने आती है। ये तस्वीरें लोगों के दिमाग का कसरत करवाती हैं। इन तस्वीरों में कोई न कोई छिपी हुई चीज खोजनी होती है। कुछ तस्वीरों में किसी पहेली को सॉल्व (Optical Illusion Test) करना होता है। वहीं कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिससे इंसान के व्यक्तित्व के बारे में भी पता चलता है। हम आपके लिए एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Puzzle) लेकर आए हैं, जिससे आप अपने दिमाग की गहराई परख सकते हैं।
तस्वीर में ढूंढ निकालना है एक जीव
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ चीजें हमारी आंखों के सामने होने के बाद भी हम उसे देख नहीं पाते हैं। इसी को ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज कहते हैं। हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं, उसमें आपको एक छिपा हुआ जीव खोजना है। बता दें कि इस चैलेंज को सॉल्व करने के लिए कई लोग घंटों-घंटों तक तस्वीर को देखते रहे, लेकिन उन्हें छिपा हुआ जीव नजर नहीं आया। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको ब्लू बैकग्राउंड नजर आ रहा होगा।
बड़े-बड़े सूरमाओं को नहीं दिखा जीव
इस तस्वीर में काले रंग की ढेर सारी धारियां दिख रही हैं। इन्हीं धारियों के बीच कहीं न कहीं एक जीव छिपा है। इस जीव को खोजने के लिए आपको 6 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप इस चैलेंज को पूरा करना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए.. आपके पास बहुत ही कम समय है। आप अगर गौर से देखेंगे तभी आपको तस्वीर में छिपा जीव नजर आएगा। इसके लिए आपको अपनी पूरी एकाग्र शक्ति का इस्तेमाल करना है। बता दें कि अब तक तो 6 सेकंड का समय खत्म हो चुका है।

यहां आसानी से दिख जाएगा जीव
अगर आपको अब तक भी तस्वीर में छिपा जीव नजर नहीं आया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको आसानी से छिपा हुआ जीव दिखाई दे जाएगा।
