Best Marriage Proposal Video: इंटरनेट पर शादी के लिए प्रपोज करते हुए एक कपल का बहुत ही प्यारा सा वीडियो (Viral Video) वायरल हो रहा है, जो इतना प्यारा है कि आप उसे देखते रह जाएंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो में दोनों ब्यूटीफूल डांस भी किया है। ऐसे में यूजर्स को भी दोनों ये डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़के ने एफिल टॉवर के सामने खड़े होकर लड़की को बड़े ही अनोखे अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करता है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में जैसे ही लड़का लड़की को प्रपोज करता है, वैसे ही लड़की भी लड़के के साथ डांस करने लगती है। दोनों का ये मस्त सा डांस वीडियो बेहद कमाल का है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे।
अनोखे अंदाज में लड़के ने लड़की को किया प्रपोज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि किसी लड़के द्वारा किया गया ये काफी बेहतरीन प्रपोजल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि लड़की ने तो शादी से पहले ही लड़के को नचा दिया। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'dancewedding.in' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
