Fire in Water While Bathing: ठंड का सीजन आ गया है और लोग सर्दी से बचने के लिए हर वो कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई सारे वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख खूब हंसी आती है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद ही कमाल का है। इसे देखने के बाद यकीनन आप लोटपोट के हंसने लगेंगे।
नहाते समय लड़के ने नदी में ही जला दिया आग (Instagram)
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़का नदी में नहा रहा है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए वह एक जुगाड़ लगाता है। दरअसल, लड़का नदी में पुआल डालकर उसमें आग लगा देता है और फिर उसे सेंकते हुए नदी में डुबकी लगाता है। ऐसे में उसकी कलाकारी देख सारे यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दुनिया कुछ लोग अजूबे की तरह होते हैं, उसमें से ये लड़का भी है।
नहाते समय लड़के ने नदी में ही जला दिया आग
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इस दुनिया में बड़े खतरनाक लोग हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई तो अल्ट्रा प्रो हैकर निकला। बता दें, इस वीडियो को 'narendra_lodha1590' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 30 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
