वायरल न्यूज़

Stunt Video: पहाड़ से साइकिल लेकर लड़के ने लगा दी छलांग, नजारा देखकर रोम-रोम कांप जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 26, 2023, 03:23 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका रोम-रोम कांप जाएगा। इस वीडियो में एक लड़का पहाड़ से साइकिल लेकर छलांग लगा देता है, जो बेहद खतरनाक है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ से साइकिल लेकर कूदा लड़का
  • स्टंट का यह वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
  • जमकर वायरल हो रहा ये खतरनाक वीडियो

Bicycle Stunt Viral Video: यूं तो इंस्टाग्राम पर स्टंट के कई सारे वीडियोज अपलोड किए जाते हैं, लेकिन इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद असल में आपको डर महसूस होगा। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी, आपका कलेजा सहम उठेगा। यकीनन, स्टंट का यह नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। बस इतना समझ लीजिए, वीडियो देखने के बाद आपको एक झटका सा जरूर लगेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का पहाड़ से साइकिल लेकर कूद जाता है, जिसे देखने के बाद आपकी पलकें वीडियो से नहीं हटेंगी। वीडियो में लड़का एकदम खड़े पहाड़ से साइकिल लेकर कूदता है और जमीन पर सेफली लैंड करता है, जो बेहद खतरनाक नजारा है। इसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो सकते हैं।

स्टंट का सबसे खतरनाक वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे देखने के बाद मुझे एन्जायटी की समस्या हो गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई के पास जिगरा है। इस वीडियो पर अब तक 4 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'downhillinsanity' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article