वायरल न्यूज़

GF Prank Funny Video: गर्लफ्रेंड हो ना हो अब कोई गम नहीं, इंदौर के इस लड़के का जुगाड़ देख हैरान रह जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 18, 2024, 01:27 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी बाइक पर एक डमी बैठाकर ले रहा है, जैसे कि उसकी गर्लफ्रेंड हो। ऐसे में लोग भी उसकी इस हरकत को देखकर काफी ठहाके लगा रहे हैं।

Image

डमी को गर्लफ्रेंड बनाकर बाइक पर बैठाया (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक पर लड़की की जगह डमी बैठाया
  • लड़के की इस हरकत पर हंसने लगे लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dummy GF Prank Funny Video: कुछ दिन पहले ही वैलेंटाइन वीक बिता है। ऐसे में काफी लोगों को उनकी पसंद की पार्टनर मिल गई लेकिन कुछ ऐसे भी रह गए, जो अभी तक सिंगल ही है। इस बीच एक लड़के ने ऐसे तरकीब निकाली, जिसे देखने को पूरा का पूरा दंग रह गया है और उसकी हरकत पर सभी हंसने लगे। ये वीडियो (Viral Video) देखने के बाद अब शायद सिंगल लोग भी मिंगल हो जाएंगे। ये वीडियो काफी मजेदार है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी बाइक पर एक डमी बैठाकर ले रहा है, जैसे कि वह डमी उसकी गर्लफ्रेंड हो। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक सिग्नल पर रुकती है तो पास में ऑटो में बैठती एक महिला उसे देखती ही हंसने लगती है। वायरल हो रहा ये वीडियो इंदौर का बताया जा रहा है।

डमी को गर्लफ्रेंड बनाकर बाइक पर बैठाया

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि एक वैलेंटाइन ऐसा भी। वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि अरे भाई आराम से ले जाना। इस वीडियो को अब तक 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और काफी लोगों ने शेयर भी किया है। बता दें, इस वीडियो को 'indorigram_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article