Stunt Viral Video: स्टंट के कई सारे वीडियोज आपने देखे होंगे लेकिन आज हम आपके लिए एक वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। ये वीडियो एक बच्चे का है, जो वीडियो में स्टंट करता नजर आ रहा है। ऐसे में यूजर्स भी इस वीडियो (Stunt Video) को देखने के बाद हैरान रह जा रहे हैं। लोग भी बच्चे के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्चा बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद भी आप अपना माथा पीटने लगेंगे। वीडियो में बच्चे ने चहारदीवारी के अंदर बाइक से स्टंट किया है, जो काबिल-ए-तारीफ है। स्टंट को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे कोई प्रोफेशनल बाइकर हो। इतनी शानदार ड्राइविंग, वो भी किसी बच्चे की, आपने कभी नहीं देखा होगा।
बच्चे ने किया बाइक से खतरनाक स्टंट
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बच्चा तो प्रो वाला बाइकर निकला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई इसके जैसा कोई बाइक नहीं चला सकता। इस वीडियो पर अब तक 10 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुका है। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
