Dance Video On 'Ankhon Mein Teri Ajab Si' Song: डांस तो काफी देखा होगा लेकिन आज जो हम आपको डांस दिखाने जा रहे हैं, इसे देखने के बाद आपको भी इस गाने से प्यार हो जाएगा। हालांकि, गाना तो वाकई में प्यारा है। लेकिन लड़के ने जितनी बेहतरीन तरीके से डांस किया है, उसे देखते हुए आप भी लड़के के फैन हो जाएंगे। जैसे विशाल ददलानी हो गए। दरअसल, लड़के के इस डांस वीडियो को खुद विशाल ने ही पोस्ट किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़के ने 'आंखों में तेरी..' गाने पर डांस किया है, जो इतना जबरदस्त है कि आपसे उस पर नजर ही नहीं हटेगी। इतना अच्छा कि आप भी देखते रह जाएंगे और पलक तक नहीं झपकेगी। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में इस गाने को लिखने वाले खुद विशाल ददलानी ने इस वीडियो (Dance Video) को पोस्ट किया है।
लड़के का डांस वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हुनर रास्तों पर देखा जाता है, किस्मत तो महलों में राज करती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने विशाल को टैग करते हुए लिखा कि ये दिल्ली का स्ट्रीट डांसर है, इससे प्लीज कॉन्टैक्ट करिए। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'vishaldadlani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
