वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने पीठ की हड्डी से तोड़ दिया नारियल, लोग बोले - शरीर है या हाइड्रोलिक प्रेस मशीन

सोशल मीडिया पर एक लड़के का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको चक्कर आ जाएगा। इस वीडियो में लड़के अपने पीठ की हड्डी से एक नारियल तोड़ता दिखाई दे रहा है।

Image

लड़के ने पीठ की हड्डी से तोड़ा नारियल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

Coconut Broken By Back Bone: सुपर पॉवर का नाम तो आपने सुना ही होगा, कई सारे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। लोग अपनी शक्ति से भारी से भारी सामान उठा लेते हैं, तोड़ देते हैं। उनकी कद-काठी भी कमाल की होती है। लेकिन कभी किसी बच्चे को ऐसा करते हुए देखा है, नहीं ना। दरअसल, एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आपको ये कारनामा देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का दिखाई दे रहा है, जिसकी उम्र 15 साल के आसपास होगी। ये लड़का अपनी पीठ के हड्डी से एक नारियल तोड़ता हुआ दिख रहा है। ये लड़का बिल्कुल पतला-दुबला है। कुछ लोगों का कहना है कि देखो भाई आराम से, कहीं हड्डी ना चटक जाए। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि इस बच्चे की हड्डी किसी हाइड्रोलिक प्रेस मशीन से कम नहीं है।

लड़के ने पीठ की हड्डी से तोड़ा नारियल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि स्टंटबाजी के चक्कर में कहीं हड्डी ना टूट जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हड्डी है या जेसीबी मशीन। बता दें, इस वीडियो को 'aakumar1281' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8.33 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article