वायरल न्यूज़

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में दिखा मुक्केबाजी का खेल, कभी नांक पर तो कभी मुंह पंच मारते दिखे दोनों पैसेंजर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 18, 2023, 03:11 PM IST

ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग इस कदर लड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपको बॉक्सिंग रिंग याद आ जाएगी।

Image

दिल्ली मेट्रो में दिखा फाइट का खतरनाक नजारा (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में देखने को मिली मुक्केबाजी
  • खतरनाक तरीके से लड़ते नजर आए दो लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Boxing In Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में काफी लोगों के वीडियो वायरल हुए, जो इस साल काफी चर्चा में रहे। साल के आखिर में भी दिल्ली में एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखने पर आपको ऐसा लगेगा कि जैसे कि मेट्रो में नहीं बल्कि किसी बॉक्सिंग रिंग का मैच देख रहे हो। इस वीडियो में दो शख्स आपस में लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों के फाइट को देख आप दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो लोग आपस में फाइट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर घूसे चलाए हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ये दोनों कोई प्रोफेशनल बाक्सर हो और किसी बॉक्सिंग रिंग में घूसे चला रहे हो। ऐसे में लोग इनके वीडियो पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए और जमकर दोनों खिल्लियां भी उड़ा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में दिखा फाइट का खतरनाक नजारा

ट्विटर पर वायरल हो इस वीडियो (Twitter Viral Video) में यूजर्स ने काफी अतरंगी अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इन लोगों को ओलम्पिक में जाना चाहिए ताकि ये गोल्ड मेडल लाकर भारत को दे सकें। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई सब तो ठीक है, अब ये बताओ कि कौन जीता? बता दें, इस वीडियो को '@Arhantt_pvt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article