Viral Video: आंख बंद करके भी अपनी पत्नी को पहचान गया पति, सच्चे प्यार की मिसाल बना ये कपल

दो लोगों के बीच का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, उसकी एक झलक आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकती है। जहां एक पति ने अपनी आंखें बंद होने के बाद भी वस छूकर अपनी पत्नी को पहचान गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति ने आंखों पर पट्टी बंधी होने के बावजूद अपनी पत्नी को पहचान लिया। यह पल जितना मजेदार और रोचक था, उतना ही भावुक कर देने वाला भी था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी ने अपने पति को एक पब्लिक चैलेंज दिया। उसने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और खुद कई महिलाओं के बीच जाकर खड़ी हो गई। अब शर्त यह थी कि पति को सिर्फ छूकर अपनी पत्नी को पहचानना है।

पत्नी की पहचान करता पति

पत्नी की पहचान करता पति (Instagram/@pulseindia.in)

आंख बंद कर पति की ली गई अग्नि परीक्षा

शुरुआत में माहौल थोड़ा रोमांचक था। आसपास खड़े लोग भी बड़ी उत्सुकता से इस पल को देख रहे थे। पति एक-एक कर महिलाओं के पास जाता है और बहुत ही शांत तरीके से उनके हाथ या कंधे को हल्के से छूकर महसूस करता है। वह किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करता, बल्कि पूरे भरोसे के साथ अपने 6th सेंस पर ध्यान देता है।

End of Feed