वायरल न्यूज़

Viral Video: आंख बंद करके भी अपनी पत्नी को पहचान गया पति, सच्चे प्यार की मिसाल बना ये कपल

दो लोगों के बीच का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, उसकी एक झलक आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकती है। जहां एक पति ने अपनी आंखें बंद होने के बाद भी वस छूकर अपनी पत्नी को पहचान गया।

Image

पत्नी की पहचान करता पति (Instagram/@pulseindia.in)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति ने आंखों पर पट्टी बंधी होने के बावजूद अपनी पत्नी को पहचान लिया। यह पल जितना मजेदार और रोचक था, उतना ही भावुक कर देने वाला भी था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी ने अपने पति को एक पब्लिक चैलेंज दिया। उसने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और खुद कई महिलाओं के बीच जाकर खड़ी हो गई। अब शर्त यह थी कि पति को सिर्फ छूकर अपनी पत्नी को पहचानना है।

आंख बंद कर पति की ली गई अग्नि परीक्षा

शुरुआत में माहौल थोड़ा रोमांचक था। आसपास खड़े लोग भी बड़ी उत्सुकता से इस पल को देख रहे थे। पति एक-एक कर महिलाओं के पास जाता है और बहुत ही शांत तरीके से उनके हाथ या कंधे को हल्के से छूकर महसूस करता है। वह किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करता, बल्कि पूरे भरोसे के साथ अपने 6th सेंस पर ध्यान देता है।

आंख पर पट्टी होने के बावजूद भी अपनी पत्नी को पहचान गया पति

कुछ ही पल बाद वह एक महिला के पास जाकर खड़ा हो जाता है और उसे टच करता है। जैसे ही वह उसके हाथ को पकड़ता है, वह उसे पहचान जाता है और समझ जाता है कि यहीं उसकी पत्नी है। वह बड़ी ही कॉन्फिडेंस में उस महिला के हाथ को चूमता है और सच में यह महिला उसकी पत्नी ही निकलती है। जैसे ही यह पता चलता है, वहां मौजूद लोग खुशी से तालियां बजाने लगते हैं।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @pulseindia.in नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। कई लोगों ने लिखा, “ऐसा पार्टनर सबको मिले”, तो कुछ ने कहा, “यही होता है सच्चा प्यार।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article