VIDEO: नदी साफ की, कूड़ेदान लगाए, फिर भी नहीं सुधरे लोग, अब डस्टबीन चोरी से निराश हुए बिट्टू तबाही

बिट्टू तबाही ने राजगढ़ की अजनार नदी को साफ करने के बाद लोगों की सुविधा के लिए दो कूड़ेदान रखे थे। अब एक कूड़ेदान गायब है और नदी किनारे फिर कचरा जमा होने लगा है।

सोचिए, कोई इंसान महीनों तक मेहनत करके नदी से कचरा साफ करे। फिर नदी को दोबारा गंदा होने से बचाने के लिए वहां कूड़ेदान भी रखे, लेकिन कुछ दिन बाद वही कूड़ेदान गायब हो जाए। यह देखकर किसी को भी दुख होगा। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर सफाई मुहिम चलाने वाले बिट्टू तबाही के साथ हुआ है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ की अजनार नदी को साफ करने में जुटे बिट्टू अब एक नई परेशानी से जूझ रहे हैं। उनकी मेहनत से साफ हुई नदी के किनारे फिर कचरा जमा होने लगा है। ऊपर से लोगों की सुविधा के लिए रखा गया एक कूड़ेदान भी गायब हो गया।

Bittu Tabahi viral video

कूड़ेदान चोरी के बाद टूटा बिट्टू का दिल (Instagram/@bittu_tabahi)

नदी साफ करने के बाद रखे थे दो कूड़ेदान

बिट्टू तबाही सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी सफाई मुहिम के लिए जाने जाते हैं। वह नदियों और आसपास की जगहों पर फैले कचरे को हटाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। राजगढ़ की अजनार नदी को साफ करने के लिए भी उन्होंने काफी मेहनत की थी। नदी की सफाई के बाद बिट्टू ने सोचा कि सिर्फ कचरा हटाने से काम नहीं चलेगा। अगर लोग दोबारा नदी में कचरा फेंकने लगे, तो सारी मेहनत बेकार हो सकती है। इसलिए उन्होंने नदी के किनारे एक पेड़ के पास दो कूड़ेदान रख दिए। उनका मकसद साफ था। लोग प्लास्टिक की थैलियां और दूसरा कचरा नदी में फेंकने के बजाय इन कूड़ेदानों में डाल सकें। इससे नदी को साफ रखने में मदद मिल सकती थी।

End of Feed