बनारस के घाट पर लड़के ने किया साइकिल से खतरनाक स्टंट, खतरनाक करतब देख आप भी हो जाएंगे फैन

इंस्टाग्राम पर बनारस के घाट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का घाट पर बने स्लोप पर साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है। लड़के का ये खतरनाक स्टंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बनारस के घाट पर साइकिल से स्टंट
  • स्लोप पर खतरनाक तरीके से चलाई साइकिल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bicycle Stunt on Banaras Ghat: बनारस का नाम आते ही मन में एक अलग ही सुरूर छाने लगता है। अब जब बात घाट की हो रही हो तो तब तो बनारस के घाट के आगे सब फेल है। यहां के कुछ घाट पर स्लोप बने हुए हैं, जिस पर चित्रकारी भी देखने को मिल जाती है। ऊंचे बने इन स्लोप पर इंसान सही से चढ़ भी नहीं पाता और गिर जाता है। लेकिन इस पर एक लड़का साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है।

Banaras Ghat Bicycle Ghat

बनारस के घाट पर साइकिल से किया स्टंट (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में घाट पर बने स्लोप से साइकिल उतार रहा है। वीडियो देखने पर लगता है कि लड़का साइकिल लेकर गिर जाएगा लेकिन लड़का आराम से साइकिल नीचे उतार लेता है। इसके बाद घाट की सीढ़ियों पर आने के बाद वह स्टंट करता है। ऐसे में बनारसी लड़के का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोगों को कहना है कि बनारसियों की बात ही निराली है।

End of Feed