वायरल न्यूज़

Bhilwara Viral Video: धुलखेड़ा ओवरब्रिज के पास दिखा तेंदुआ, जानवर देखते ही उल्टे पांव भागा बाइक सवार

सोशल मीडिया पर भीलवाड़ा के धुलखेड़ा ओवरब्रिज का एक वीडियो सामने आया है, जहां ओवरब्रिज के पास एक तेंदुआ बैठा हुआ नजर आ रहा है, जो काफी तेज गुर्रा रहा है।

Image

धुलखेड़ा ओवरब्रिज के पास तेंदुआ का आतंक

KEY HIGHLIGHTS
  • धुलखेड़ा ओवरब्रिज के नीचे बैठा था तेंदुआ
  • तेंदुआ देख उल्टे पाव भागा बाइक सवार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dhulkheda Overbridge Bhilwara: जंगली जानवरों का आतंक ग्रामीण इलाकों में अक्सर देखने को मिलता है। ऐसे में कई बार रोड शेर, चीता जैसे जानवर भी देखे जाते हैं। कुछ ऐसा ही राजस्थान के भीलवाड़ा में, जहां शहर से करीब 10 किमी दूर धुलखेड़ा ओवरब्रिज तेंदुआ बैठा हुआ था। ऐसे में तेंदुआ को सड़क पर देखकर लोगों को अफरातफरी मच गई। वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो चित्तौड़गढ़ अजमेर नेशनल हाईवे 79 का है, जहां धुलखेड़ा ओवरब्रिज के नजदीक एक तेंदुआ बैठा था, जो काफी गुस्से में लग रहा था और वह काफी गुर्रा भी रहा था। ऐसे में दूसरे साइड से आ रहे एक बाइक सवार की नजर जब उस पर पड़ी तो वह उल्टे पांव भाग निकला। हालांकि, वीडियो में तेंदुआ किसी को नुकसान पहुंचाता नहीं दिख रहा है। पास में खड़े एक कार चालक ने अपने फोन से ये नजारा रिकॉर्ड कर लिया।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article