Bhaiya become Saiyan News: भारतीय समाज में अपने से बड़े लोगों को 'भैया' या 'दीदी' कहना बहुत ही आम बात है। स्कूल के दिनों में अपने साथ पढ़ने वाले लड़के-लड़कियों को लोग भैया और बहन कहकर ही बुलाते हैं। इसके अलावा मोहल्ले में रहने वाले अपने हम उम्र लोगों को भी भाई-बहन कहने का रिवाज है। 'भैया' शब्द का इस्तेमाल बड़े भाई के लिए किया जाता है। वहीं 'दीदी' शब्द का इस्तेमाल बड़ी बहन के लिए किया जाता है। इस बीच इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं।
भैया बन गया सैयां (इंस्टाग्राम)
लड़की ने शेयर किया वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की बता रही है कि उसने ऐसे लड़के से शादी की है, जिसे वह पहले 'भैया' कहकर बुलाती थी। विनी नाम की इस लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उसने कैप्शन में बताया कि 8 साल तक वह अपने पति जय को 'भैया' कहकर बुलाती थी। लड़की ने बताया कि दोनों रिलेशन में आते थे और उनके बीच उम्र का काफी फासला था। इस कारण जय को वह भैया कहकर बुलाती थी। हालांकि अब उसने जय से शादी कर ली है। देखें वीडियो-
विनी ने कैप्शन में लिखा कि जय पहले उनका 'भैया' था, जो अब 'सैंया' बन चुका है। विनी ने इसके साथ ही यह भी बताया कि उनका एक प्यारा बच्चा भी हो चुका है। वीडियो में एक युगल को एक साथ पोज देते देखा जा सकता है। इसमें वैसी तस्वीरें भी हैं, जिसमें दोनों की शादी नहीं हुई है और तब विनी जय को भैया कहकर बुलाती थी। वहीं, शादी के बाद की तस्वीरें और बच्चा होने के बाद की तस्वीरें भी विनी ने इस वीडियो के साथ शेयर की है। विनी ने बताया कि उसने जय से अब शादी कर ली है और अब उनका एक बच्चा भी है। इस पोस्ट के विनी ने कैप्शन में लिखा, 'हम रिश्तेदार हैं और हमारी उम्र के फासले के कारण मैं उन्हें सालों तक भैया कहती थी। अब वह भैया से सैयां हो चुके हैं।'
