वायरल न्यूज़

OMG: 'जलपरी' पैदा हुई थी बच्ची, मां हार गई हिम्मत, लेकिन फिर हुआ चमत्कार

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 15, 2023, 11:46 AM IST

अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जो जलपरी जैसी पैरों के साथ पैदा हुई थी। लेकिन समय के साथ एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिससे बच्ची अब चलने लगी है।

Image

मां नोएल स्पिवे के साथ बेटी ब्लेयर (फोटा साभार - Noelle Spivey/SWNS)

KEY HIGHLIGHTS
  • जलपरी जैसी पैरों के साथ पैदा हुई थी बच्ची
  • हार चुकी थी बच्ची की मां
  • एक चमत्कार ने बच्ची को चला दिया

Baby Girl With Mermaid Legs: देश-दुनिया में भी काफी अजीबो-गरीब मामले देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में अमेरिका के टेक्सास से एक मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, 35 वर्षीय एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया था, जो जन्म के समय से ही मरमैड पैरों वाली (जलपरी की तरह पैरों वाली लड़की) थी। ऐसे में जन्म के पहले से ही डॉक्टरों का कहना था कि वह ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रह सकती, कभी भी मर सकती है या तो जन्म से पहले या जन्म के बाद। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बच्ची को जन्म दिया।

अब मां तो मां होती है, उसे विश्वास था कि उसकी बच्ची जीवित रहेगी, फिर जन्म के बाद धीरे-धीरे 18 महीने का समय बिता और फिर बच्ची के पैरों का ऑपरेशन करवाया गया। ऐसे में बच्ची के घुटने के नीचे के पैर काटने पड़े और तो और काफी अंगों का इलाज हुआ, जो सही तरीके से विकसित नहीं हुए थे। ये ऑपरेशन तकरीबन 7 घंटे तक चला था। ऑपरेशन सफल रहा। फिर बच्ची (ब्लेयर) का मां (नोएल स्पिवे) ने उसका पूरा साथ दिया और उसे एक आम बच्ची की तरह जीवन दिया। अब ब्लेयर एक सामान्य जीवन जी रही है और अपने आर्टिफिशियल पैरों के साथ अब वह चलने लगी है।

Baby Girl With Mermaid Syndrome

मरमैड सिंड्रोम के साथ पैदा हुई थी ब्लेयर

मरमैड सिंड्रोम के साथ पैदा हुई थी ब्लेयर

नोएल स्पिवे ने बताया कि वह अपनी बच्ची को देखकर काफी खुश हैं। शुरुआत नें उन्हें लगा था कि वह ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रहेगी, लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक है। दरअसल, जन्म से ही उसके शारीरिक बनावट के लिए काफी ऑपरेशन किए गए हैं, जिससे वह अब धीरे-धीरे ठीक हो गई। पैदा होने से पहले ही डॉक्टरों ने इसके लिए कहा भी था। मरमैड सिंड्रोम के साथ पैदा हुई ब्लेयर काफी खुश रहती है और अब वह व्हीलचेयर टेनिस भी खेलती है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article