Bhai Bahan Dance Video: अक्सर देखा जाता है कि घर-परिवार के फंक्शन में बच्चे खूब मस्त डांस करते हैं और उनके स्टेप्स देख ऐसा लगता है जैसे किसी कोरियोग्राफर ने सिखाया हो। ऐसे कई सारे वीडियो आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे, जो इतने कमाल के हैं कि क्या ही कहा जाए। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप भी देखते रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भाई बहन की जुगलबंदी देखने को मिलेगी, जिसमें दोनों ने शाहरूख खान के गाने पर इतना कमाल का डांस किया है कि इसे देखने के बाद आपकी नजर नहीं हटेगी। 'चलेया' गाने पर दोनों का ये परफॉर्मेंस कमाल का है, जिसे देख हर कोई देखता रह जाएगा। लोगों का कहना है कि बच्चे भी कमाल के डांस कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोरियोग्राफ किया गया हो।
भाई बहन ने डांस फ्लोर पर मचाया गर्दा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दोनों ने कमाल का डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर डांस वीडियो है। बता दें, इस वीडियो को 'bridalaffairind' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 लाख 82 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
