वायरल न्यूज़

Bhabhi Dance: हरियाणवी गाने पर भाभी ने मटकाई ऐसी कमर, देखकर पानी-पानी हो गए यूजर्स

इंस्टाग्राम पर देसी भाभी का एक कमाल का डांस वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी उनके फैन हो जाएंगे। इस वीडियो में उन्होंने गजब की कमर मटकाई है।

Image

हरियाणवी गाने पर भाभी का धासूं डांस वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी ने किया कमाल का डांस
  • डांस देख फिदा हुए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: इंटरनेट पर रोजाना डांस के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं, जो भाभियों के डांस होते हैं और ऐसे वीडियो काफी पसंद भी किए जाते हैं। ये वीडियो (Viral Video) भी एक देसी भाभी का है, जिसमें वह हरियाणवी गाने पर कमर मटकाती नजर आ रही है। ऐसे में आप भी उनका ये डांस वीडियो देखेंगे तो आप उनके फैन हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भाभी ने साड़ी पहनकर बंद कमरे में डांस का ऐसा अद्भुत नजारा पेश किया है, जिसे देख आपकी निगाह ही उनसे नहीं हटेगी। लोगों का कहना है कि भाभी के इस डांस के आगे तो डांसर्स भी फेल होती दिख रही हैं। आलम ये है कि इस वीडियो लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं और भाभी की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

हरियाणवी गाने पर भाभी का धासूं डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आपने तो गर्दा मचा दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आप बहुत अच्छा डांस करती हैं। बता दें, इस वीडियो को 'neelumaurya22' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article