Funny Jugaad Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है, यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे (Trending Video) को देखकर लोग खुशी से उछल जाते हैं और जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। लेकिन, इन दिनों जुगाड़ (Indian Jugaad) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में देसी जुगाड़ का आपको नेक्स्ट लेवल देखने को मिलेगा।
ये तो हम सब जानते हैं आज कल हर काम में जुगाड़ का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। जुगाड़ के जरिए लोग ऐसे-ऐसे कारनामे करते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधर भी हैरान रह जाते हैं। कुछ जुगाड़ को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे पूरा सिस्टम ही बदल गया हो। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स अपना सिर मुंडवा रखा है। चूल्हे के सामने आराम से बैठकर वो रोटी पका रहा है। लेकिन, एक महिला चकला के बदले उसके सिर पर रोटी बेल रही है। जिस अंदाज में महिला उसके सिर पर रोटी बेल रही है उसे देखकर लोगों के तोते उड़ गए। देखें झन्नाटेदार वीडियो...
हाहाकारी जुगाड़
इस हाहाकारी नजारे को देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि इस दुनिया में क्या-क्या देखना पड़ेगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग आज कल कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इस वीडियो को देखकर ये साफ पता चलता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'actor_kalyan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- इन्हीं हरकतों को देखकर अंग्रेज भारत छोड़कर भाग गए। एक ने लिखा- रोटी बेलने के लिए ये है असली जुगाड़। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
