वायरल न्यूज़

Video: कपड़े देख बुजुर्ग को नहीं दी मेट्रो में एंट्री, सस्पेंड हुआ सिक्योरिटी सुपरवाइजर

Viral Video: हैरान करने वाला मामला बेंगलुरु मेट्रो से जुड़ा है, जहां एक बुजुर्ग यात्री को महज कपड़े गंदे होने की वजह से मेट्रो में नहीं चढ़ने दिया गया।

Image

मैले कपड़े होने की वजह एक बुजुर्ग किसान को मेट्रो में एंट्री नहीं दी गई। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: मेट्रो आज के समय में शहरों के लाखों लोगों की लाइफलाइन बन चुकी है। इसके बिना बड़े शहरों की कल्पना करना तक मुश्किल होता है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में मेट्रो आज यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचा रही है। मगर कई बार इन्हीं शहरों की मेट्रो में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। अभी एक ऐसे ही मेट्रो यात्री से जुड़ा मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। इसमें मेट्रो यात्री के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

बुजुर्ग को मेट्रो में चढ़ने से रोका

दावा किया गया है कि बुजुर्ग यात्री के पास वैध टिकट होने के बावजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें एंट्री नहीं दी। उन्हें मेट्रो में चढ़ने से रोक दिया गया। हैरान करने वाला मामला बेंगलुरु मेट्रो से जुड़ा है। दरअसल यहां एक बुजुर्ग यात्री को महज इसलिए मेट्रो में नहीं चढ़ने दिया गया क्योंकि उन्होंने मैले कपड़े पहने थे। बुजुर्ग को मेट्रो ना चढ़ने देने का ये मामला सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगे। बताया गया कि मेट्रो प्रशासन ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

यहां देखिए वीडियो

कहां का है मामला

वीडियो एक्स पर @DeepakN172 नाम के हैंडल से 24 फरवरी को शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन दिया गया कि अविश्वसनीय... क्या मेट्रो सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए है। क्या मेट्रो में यात्रा करने का कोई ड्रेस कोड है? कैप्शन में आगे लिखा गया, 'मैं कार्तिक ऐरानी की सराहना करता हूं, जिन्होंने राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन पर एक किसान के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। हम हर जगह ऐसे हीरोज की जरुरत है।' मालूम हो कि एक शख्स के विरोध के बाद बुजुर्ग को यात्रा की अनुमति दी गई।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article