OMG: कुदरत के नियम को ही बदलने चला है यह अरबपति, अमर होने की पाली ऐसी जिद, अब कमरे में रखता है बस ये तीन चीज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 23, 2023, 05:51 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अरबपति अपने रूटीन को बता रहा है। उसने अमर होने की जिद के लिए अपना डेली रूटीन पाल रखा है, जो थोड़ा अजीब है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुदरत के नियम को बदलना चाहता है अरबपति
  • अमर होने की जिद पाल बैठा शख्स
  • शेयर किया अपना डेली रूटीन

Billionaire Brian Johnson: मरना-जीना भगवान के हाथ में है या यूं कहे तो ये एक कुदरत का नियम है, जिसे कोई बदल नहीं सकता। इसीलिए कहा जाता है कि इंसान का मरना एक शास्वत सत्य है, जो प्रकृति का वो नियम है, जिसमें ना तो कुछ बदलाव किया जा सकता है और ना ही कोई सुधार। लेकिन अगर कोई इस नियम के विपरीत जाने की कोशिश करें और कहे कि वह मरना ही नहीं चाहता तो शायद आपको उसकी ये बात पागलपन लगे और उसे टाल दें। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, इंटरनेट पर हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया गया है। इस वीडियो को अरबपति ब्रायन जॉनसन ने अपने इंस्टा पेज से पोस्ट किया है। इस वीडियो को जब आप ध्यान से सुनेंगे और इसके कैप्शन को पढ़ेंगे तो आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में अरबपति ने अपने डेली रूटीन के बारे में बताया है कि वह जिंदा रहने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं।

End of Feed