Viral: पिकनिक मनाते समय अचानक पहुंचा भालू, फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख थम जाएंगी सांसें, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 28, 2023, 01:40 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पिकनिक मनाते समय कुछ लोगों के पास अचानक से एक मैक्सिकन भालू आ गया। ये पूरा नजारा वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद लिया, जिसे देखने के बाद आपकी सांसें थम जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिकनिक मनाते समय अचानक आ पहुंचा भालू
  • भालू को देख सभी की सांसें थमी
  • वीडियो देख थम जाएंगी आपकी सांसें

Mexican Bear Video: पिकनिक इंसान को काफी खुशमिजाज बनाता है। लोग अपने काम से परेशान हो जाते हैं या थक जाते हैं तो वे कहीं न कहीं पिकनिक मनाने चले जाते हैं। इस दौरान लोग परिवार के साथ आउटिंग करते हैं और खाने-पीने का प्रोग्राम भी रखते हैं। लेकिन जरा सोचिए.. इस बीच अगर कोई जानवर आपके पास चला आए तो आपकी क्या हालत होगी?

कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है, मैक्सिको के एक जंगल में। जहां एक परिवार जंगल में पिकनिक मनाने के लिए गए थे, लेकिन उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वहां कोई जानवर आ जाएगा। दरअसल, पिकनिक के दौरान वे सभी खाना खा रहे थे, इसी बीच वहां एक मैक्सिकन भालू आ गया, जिसके आने के बाद सभी की सांसें एकदम रूक सी गई। इस पूरे नजारें का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

End of Feed