वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रैफिक जाम में फंसा कस्टमर, Domino’s के डिलीवरी बॉय ने लोकेशन ट्रैक करके की डिलीवरी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 28, 2023, 11:39 AM IST

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाम से भरी सड़क पर कुछ लोग कार में फंसे हुए हैं। इसी बीच डोमिनोज के दो डिलीवरी बॉय उस कार के पास पहुंचते हैं। ट्रैफिक जाम में फंसे कस्टमर का पिज्जा पहुंचाने के लिए Domino’s के दो डिलीवरी बॉय जाम में ही पहुंच गए।

Image

डिलीवरी बॉय ने जाम में की पिज्जा की डिलीवरी (ट्विटर)

Viral Video: बेंगलुरु में इन दिनों काफी ट्रैफिक जाम लगता है। शाम को सबसे ज्यादा लोग ट्रैफिक जाम में फंसते हैं और कई-कई घंटे सड़क पर ही खड़े रह जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक जाम में फंसे कस्टमर का पिज्जा पहुंचाने के लिए Domino’s के दो डिलीवरी बॉय जाम में ही पहुंच गए। दोनों ने ट्रैफिक की परवाह किए बगैर कस्टमर को सड़क पर पिज्जा डिलीवर किया।

कैसे सड़क पर पार्सल किया पिज्जा

डोमिनोज के दोनों डिलीवरी बॉय ने सबसे पहले कस्टमर की लाइव लोकेशन ट्रैक की। इसके बाद उन्हें ट्रैफिक के बीच ही पिज्जा डिलीवरी करने पहुंच गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rishivaths नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाम से भरी सड़क पर कुछ लोग कार में फंसे हुए हैं। इसी बीच डोमिनोज के दो डिलीवरी बॉय उस कार के पास पहुंचते हैं। डिलीवरी एजेंट कार के पास अपना टू-व्हीलर रोकते हैं और पिज्जा के डिब्बे डिलीवर करते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप कार के अंदर बैठी एक लड़की की आवाज भी सुन सकते हैं। यह लड़की कहती सुनाई दे रही है कि 'हम बहुत बड़े जीनियस हैं।' बता दें कि कुछ लोगों ने बेंगलुरु की ट्रैफिक मे पिज्जा ऑर्डर करने का मन बनाया। इसके बाद डोमिनोज के डिलीवरी बॉय ने उनका लाइव लोकेशन ट्रैक करके उन्हें डिलीवरी दे दी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसे लेकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'Domino's अपना तीस मिनट के भीतर डिलीवरी का वादा पूरा किया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article