VIDEO: दाढ़ी बनवाने गए शख्स का काट दिया गला, मगर आगे की सच्चाई 440 वॉल्ट का झटका देगी

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Dec 5, 2024, 08:50 AM IST

VIRAL VIDEO: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक शख्स दाढ़ी बनवाने सैलून में पहुंचा है। मगर यहां उसके साथ ऐसा कुछ हुआ जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। फिर आखिर में जो कुछ दिखा दिमाग घुमाकर रख देगा।

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया में प्रैंक के नाम पर कभी-कभी ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं, जो सचमुच डराकर रख देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। इसमें देखेंगे कि एक शख्स सैलून में अपनी दाढ़ी बनवाने पहुंचा है। शख्स कुर्सी पर बैठता है और उसकी दाढ़ी बनाई जाती है। फ्रेम में यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि कुर्सी पर बैठे शख्स की दिल की धड़कने बढ़ गईं। वो चीखने लगा और डरकर जमीन पर बैठ गया। ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी को भी 440 वॉल्ट का झटका लगेगा।

Viral Prank Video

प्रैंक के नाम पर शख्स के हुआ ऐसा मजाक जो हिलाकर रख देगा। (Photo/Instagram)

गर्दन पर चल गया उस्तरा

वायरल की वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स दाढ़ी बनवाने जैसे ही कुर्सी पर बैठा तभी सैलून मालिक के दिमाग में कुछ आइडिया आया। उसने कुर्सी पर बैठे शख्स के साथ प्रैंक करने का प्लान बनाया। शख्स दाढ़ी बनाता है और इसी बीच उसने हाथ में लाल रंग से भरा गुब्बारा पकड़ लिया। अब सैलून मालिक ने बड़ी चालाकी से उस गुब्बारे को गर्दन के करीब फोड़ दिया। अब किसी के कुछ समझ नहीं आता है तभी दाढ़ी बना रहा शख्स ऐसे चिल्लाता है मानो उसकी गर्दन पर सचमुच उस्तरा चल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है।

End of Feed