Bandar Ka Video: सरकारी दफ्तर संभालने पहुंचा बंदर, जिसने रिश्वत दी उसे देखा तक नहीं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 14, 2023, 06:00 PM IST

Bandar Ka Video: बंदर का ये मजेदार वीडियो उत्तर प्रदेश में सहारनपुर का बताया गया है। यहां बंदर अचानक सरकारी दफ्तर में पहुंच गया और फाइलें खंगालने लगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के सरकारी दफ्तर में पहुंचा बंदर
  • खंगालने लगा सरकारी फाइलें
  • रिश्वत देने वाले को देखा तक नहीं

Bandar Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें नम हो जाती हैं, तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही फनी वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक बंदर से जुड़ा है जो सरकारी दफ्तर में पहुंच गया और खुद फाइलों को के पन्ने पलटने लगा। बंदर को ऐसा करता देख किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

Monkey Funny Video

अचानक सरकारी दफ्तर में आ धमका बंदर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

सरकारी दफ्तर में आ धमका बंदर

वायरल हो रहे करीब एक मिनट के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दफ्तर में अधिकारी अपने काम में जुटे थे। हर अधिकारी टेबल फाइलों का काम निपटा रहा था कि तभी एकाएक बंदर की एंट्री हो गई। बंदर को ऑफिस में देखकर अफरा-तफरी सी मच गई। मगर कुछ सेकंड बाद माहौल शांत हुआ और ऐसा नजारा दिखने को मिला की सभी इसे अपने कैमरे में कैद करने लगे।

बंदर को दी गई 'रिश्वत'

दरअसल दफ्तर में घुसे के बाद बंदर खुद एक टेबल के पास पहुंचा। वहां उसने फाइलों को पन्ने पलटने शुरू कर दिए। मानो आज खुद ही दफ्तर संभालेगा और देखेगा कि कौन से अधिकारी ने कितना काम निपटाया है। वीडियो में देखेंगे कि बंदर लगातार फाइलों को पन्ने पलटता है। इधर उसका ध्यान भटकाने के लिए उसके सामने केला रखा गया, मगर बंदर ने उसे टच भी नहीं किया। मानो उसे रिश्वत दी जा रही है और मगर वो ईमानदारी से अपने काम में जुटा हो।

End of Feed