Bandar Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें नम हो जाती हैं, तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही फनी वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक बंदर से जुड़ा है जो सरकारी दफ्तर में पहुंच गया और खुद फाइलों को के पन्ने पलटने लगा। बंदर को ऐसा करता देख किसी की भी हंसी छूट जाएगी।
सरकारी दफ्तर में आ धमका बंदर
वायरल हो रहे करीब एक मिनट के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दफ्तर में अधिकारी अपने काम में जुटे थे। हर अधिकारी टेबल फाइलों का काम निपटा रहा था कि तभी एकाएक बंदर की एंट्री हो गई। बंदर को ऑफिस में देखकर अफरा-तफरी सी मच गई। मगर कुछ सेकंड बाद माहौल शांत हुआ और ऐसा नजारा दिखने को मिला की सभी इसे अपने कैमरे में कैद करने लगे।बंदर को दी गई 'रिश्वत'
दरअसल दफ्तर में घुसे के बाद बंदर खुद एक टेबल के पास पहुंचा। वहां उसने फाइलों को पन्ने पलटने शुरू कर दिए। मानो आज खुद ही दफ्तर संभालेगा और देखेगा कि कौन से अधिकारी ने कितना काम निपटाया है। वीडियो में देखेंगे कि बंदर लगातार फाइलों को पन्ने पलटता है। इधर उसका ध्यान भटकाने के लिए उसके सामने केला रखा गया, मगर बंदर ने उसे टच भी नहीं किया। मानो उसे रिश्वत दी जा रही है और मगर वो ईमानदारी से अपने काम में जुटा हो।
यहां देखिए वीडियो
मजेदार फ्रेम में आगे देखेंगे कि बंदर को बाद में केला छीलकर दिया गया मगर उसने फिर भी उसे हाथ नहीं लगाया। बंदर तो सिर्फ फाइलों के पन्ने पलटने में बिजी रहता है। बंदर का ये वीडियो इतना मजेदार है कि नेटिजन्स भी इसे मजेदार कैप्शन देने जुटे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'इन फाइलों में तो तमाम गड़बड़ियां हैं। तुम लोग कोई काम ढंग से नहीं करते। आज सबकी ऐसी-तैसी करता हूं। अच्छा… रिश्वत में केला दे रहे हो। दूर ले जाओ इसे...।'
यूपी के सहारनपुर का वीडियो
ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि बहुत ही ज्यादा सख्त अधिकारी है। एक यूजर ने लिखा कि बंदर अधिकारी से कहीं ज्यादा अच्छी तरह से फाइल देख रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में सब रजिस्टार बेहट के दफ्तर का बताया जाता है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @sanjayjourno नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
