Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के काफी अलग-अलग रंग रूप देखने को मिलते हैं। कुछ अंदाज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ पर अपना दिल हार बैठते हैं। आलम ये रहता है कि रोजाना कोई ना कोई वीडियो (Bandar Ka Video) धमाल मचाते रहता है और यूजर्स इनपर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। बंदर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों धमाल मचा रहा है, जिसमें वो मजे से पतंग उड़ा रहा है। बंदर का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
बंदर ने महफिल लूट ली, (Photo Credit- Instagram)
आज कल आपको कई ऐसे जानवर देखने को मिल जाएंगे, जो इंसानों की नकल करते हैं। इसमें एक नाम बंदर (Monkey Viral Video) का भी है, जो कई बार नकल के मामले में सबको पीछे छोड़ देता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको बंदर का काफी अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं घर की छत पर बंदर मजे से पतंग उड़ा रहा है। जिस तरह बंदर पतंग उड़ा रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो कोई इंसान हो। बंदर का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आप भी वीडियो का आनंद उठाएं...
बंदर ने महफिल लूट ली
वीडियो देखकर जरूर एक पल के लिए आप भी हैरान हो गए होंगे। हो सकता है कई लोग इस तरह का पहली बार नजारा देख रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'sad_status_songs' नाम के अकाइंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां बंदर की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये इंडिया है यहां कुछ भी हो सकता है। एक ने लिखा, 'लगता है ये पापा की परी है'। तो आपको बंदर का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
