वायरल न्यूज़

Tiger Video: युवकों ने बाघ को कराई हाथी की सवारी, खूंखार जानवर का ऐसा असामान्य नजारा देखने को उमड़ पड़ी भीड़

इंटरनेट पर बाघ और हाथी का एक ऐसा असामान्य वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। वीडियो में कुछ युवक बाघ को हाथी की सवारी कराते नजर आ रहे हैं।

Image

बाघ को कराया हाथी की सवारी (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाघ को कराया हाथी की सवारी
  • युवकों ने बाघ के कान भी मरोड़े
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bagh Aur Hathi Ka Video: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। वैसे भी कलयुग चल रहा है और यहां लोग खतरनाक काम के लिए ही जाने जाते हैं। अगर आपको हमारी इस बात पर यकीन नहीं आ रहा है तो यह वीडियो बिल्कुल आपके लिए ही है। दरअसल, इस वीडियो में आपको कुछ युवक नजर आ रहे होंगे, जो एक बाघ को हाथी की सवारी करा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बाघ को पकड़कर युवक हाथी पर बांधकर उसे घुमा रहे हैं और उसके कान भी मरोड़ रहे हैं। अब किसी खूंखार जानवर के साथ ऐसा कृत्य देखकर तो एक ही बात दिमाग में आती है कि कलयुग में कुछ भी हो सकता है। क्योंकि जिस बाघ का नाम सुनकर ही हालत खराब हो जाए, उसके साथ ऐसा करना वाकई दिलेरी वाला काम है।

बाघ को कराया हाथी की सवारी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों को प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बड़े खतरनाक लोग हैं भाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो बिहार का नहीं बल्कि कार्बेट पार्क रामनगर का है और इसे वन विभाग वालों ने पकड़ा है। बता दें, इस वीडियो को viral_ka_tadka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article