Baba Venga Prediction: कैंसर की वैक्‍सीन पर बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी होने वाली है सच ? जानें वायरल दावे का सच

Baba Venga 2024 Prediction: 2024 को लेकर की गई बाबा वेंगा की एक भविष्‍यवाणियों में से एक भविष्‍यवाणी सच होती दिख रही है। इस बारे में रूस ने एक संकेत दिया है जो के कैंसर की बीमारी के लिए वैक्‍सीन बनाने का काम कर रहा है।

Baba Venga 2024 Prediction: बुल्गारियन मनोवैज्ञानिक बाबा वेंगा ने 2024 को लेकर कई भविष्‍यवाणी की थीं। इनमें से एक भविष्‍यवाणी सच होती हुई दिख रही है। दरअसल, उन्‍होंने कैंसर के इलाज समेत कई भविष्‍यवाणी की थीं और अब ठीक वैसा ही होता दिख रहा है। 2024 के दूसरे महीने में ही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के सच होने की चर्चा चल रही है। बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने14 फरवरी को एक बड़ी घोषणा की थी। वे बोले थे कि, रूस के वैज्ञानिक कैंसर की वैक्सीन बनाने के करीब हैं, जल्‍द ही उसके टीके मरीजों के लिए तैयार हो सकते हैं। मॉस्को में एक बैठक में पुतिन ने इस बारे में बात की थी, लेकिन उन्‍होंने यह नहीं बताया कि टीके किस कैंसर के लिए काम करेंगे या वे कैसे काम करेंगे।

​baba vanga 2024, baba venga on cancer disease, baba venga predictions, baba venga news, who is baba venga, russia made cancer vaccine, viral news, fact check, trending news

बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी।

कैंसर और अल्जाइमर रोग के इलाज पर भविष्‍यवाणी

बाबा वेंगा हर साल के लिए भविष्‍यवाणी करते थे जिनमें से कई सच भी हुईं। उन्‍होंने 2024 के लिए भी कई बड़ी और अहम भविष्‍यवाणी की थीं। दो घातक बीमारियों कैंसर और अल्जाइमर रोग दोनों के इलाज का पूर्वानुमान भी बाबा वेंगा ने भविष्‍यवाणी में लगाया था। इससे पहले 2023 में बाबा वेंगा ने सौर तूफान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय की बात कही थी, लेकिन 2024 में कैंसर की वैक्‍सीन वाली बात लोगों को हैरत में डाल रही है। दरअसल, लोग इस उधेड़बुन में हैं कि अगर रूस के दावे को सच मानें तो क्‍या अगला नंबर अल्‍जाइमर का होगा।

End of Feed