वायरल न्यूज़

देश की सबसे बड़ी साल्ट लेक का वीडियो हुआ वायरल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर कर कही ये बात..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 16, 2024, 02:07 PM IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो देश की सबसे बड़ी साल्ट लेक का है, जो बेहद ही प्यारा लग रहा है।

Image

देश की सबसे बड़ी लेक सांभर झील का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS

Sambhar Lake Rajasthan Viral Video: भारत को यूं ही विविधताओं का देश नहीं कहा जाता है। यहां हर कदम पर आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी, जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यहां का हर राज्य एक अलग ही प्रकार की सुंदरता बिखरने के लिए जाना जाता है, जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। इन नजारों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं और अपने कैमरों में कैद कर ले जाते हैं।

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राजस्थान के सांभर झील का नजारा आप देख सकते हैं। दरअसल, इस वीडियो में झील के पास से एक ट्रेन गुजरती हुई नजर आ रही है, जो गजब का नजारा पेश कर रही है। ऐसे में इस नजारे की खूबसूरती का वर्णन करते हुए रेल मंत्री ने अपने कैप्शन में लिखा है कि भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय नमक झील पर सुंदर रेल यात्रा, जो काफी वायरल भी हो रहा है।

देश की सबसे बड़ी लेक सांभर झील का वीडियो वायरल

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा नजारा पहले सिर्फ यूरोप में ही देखने को मिलता था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा नजारा देखने पर अपने भारतीय होने पर गर्व होता है। इस वीडियो को अब तक 2.38 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और करीब 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर अकाउंट '@AshwiniVaishnaw' से शेयर किया गया है, जिसे ड्रोन से शूट किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article