Reels While Applying Vermillion: शादी के सीजन काफी कुछ ऐसे देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान की हंसी छूट जाती है। लेकिन कुछ लोग शादी में इसी तरह की हरकत करने लगे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी रिएक्शन देने से बाज नहीं आएंगे। लोगों का कहना है कि रील्स बनाने के लिए इस हद तक जा सकते हैं कि इसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। हालांकि, अब ऐसी पागलपंती देखने को मिलने लगी है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान दूल्हा अचानक से विवाह फिल्म के गाने पर रील्स बनाने लगता है। इस नजारे को देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे का रिएक्शन देखने लायक है, जिसे देखने के बाद आप भी खूब मजे लेंगे।
सिंदूर भरते समय दूल्हे ने बनाया रील्स
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है रील्स बनाने के लिए ही शादी कर रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि भाई पहले शादी कर लो। इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसे 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@rahulroushan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
