Baba Ka Dhaba Video: दिल्ली के बाबा का ढाबा को कहीं आप भूले तो नहीं...अरे वही जिन्होंने एक यूट्यूबर की मदद से वायरल होने के बाद बड़ी सी दुकान खोल ली थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद की। दरअसल, कांता प्रसाद इन दिनों फिर एक बार चर्चा में आए हैं। इस बार वे अपने मजेदार डांस वीडियो के कारण चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो में बाबा मलाइका अरोड़ा के गाने 'होंठ रसीले..' पर कमर लचकाते दिख रहे हैं। ठुमके लगाने के साथ-साथ उनके चेहरे पर मजेदार मुस्कुराहट भी है। इसे देखकर यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद।
वायरल हो गए कांता बाबा
कांता प्रसाद वहीं हैं जिनकी गरीबी देख फूड ब्लॉगर गौरव वासन ने लोगों से कथित तौर पर अपील की थी कि लोग यहां बाबा की मदद के लिए आगे आएं। सोशल मीडिया पर बाबा को खूब सहानुभूति मिली और बड़ी संख्या में उनकी मदद के लिए लोग आगे आए। मगर कुछ दिन ही बाद ही बाबा कांता ने गौरव पर ठगी समेत कई कथित आरोप लगा दिए और कहा था कि, 'मैंने मदद के लिए थोड़े कहा, वो खुद आए थे।' बहरहाल, इसके बाद बाबा काफी फेमस हुए, उन्होंने बड़ा रेस्टोरेंट खोला जो कि अब शायद बंद भी हो गया। इसके बाद लोगों ने बाबा को खूब ट्रोल भी किया। लेकिन इन दिनों इनका डांस देखकर लोग फिर बाबा के वीडियो पर मौज ले रहे हैं।
यूजर्स ने कहा- 'ये है असली कमबैक'
इस बार बाबा कांता का वीडियो इंस्टाग्राम पर vlogginwithaman नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में बाबा मजेदार तरीके से ठुमके लगा रहे हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि वीडियो में बाबा का डांस देखकर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'बाबा: बी लाइक वो मेरा भाई था।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'डांस के लिए वो खुद आए थे, मैंने नहीं किया।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये है असली कमबैक।' चौथे यूजर ने लिखा कि, ' इनका भी कमबैक नहीं हो रहा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'लगता है बाबा दुकान से पहले यही करते थे।'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
