वायरल न्यूज़

Azgar Ka Video: नेवलों के झुंड में फंस गया अजगर, फिर जो दिखा होश उड़ा देगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 24, 2024, 07:58 AM IST

Azgar Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि अजगर अपने रास्ते से गुजर रहा था कि तभी उसका सामना नेवले के झुंड से हो गया। फ्रेम में फिर जो दिखा हैरान हो जाएंगे।

Image

अजगर अपने रास्ते से गुजर रहा था कि तभी नेवले के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • नेवले के झुंड का अजगर पर हमला
  • देखते ही टूट-टूट पड़े सारे
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

Azgar Ka Video: सांपों में अजगर को सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि इससे अच्छे-अच्छे जानवर दूर रहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अजगर अपने शिकार को डसता नहीं है बल्कि निगल जाता है। ये बड़े जानवरों को आराम से निगलने में सक्षम होता है। मगर क्या हो जब उसी विशालकाय जीव पर कोई बहुत छोटा सा शिकारी हमला कर दे। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें नेवले के झुंड ने अजगर पर हमला कर दिया।

अजगर पर टूट पड़ा नेवले का झुंड

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि अजगर अपने रास्ते से गुजर रहा था कि तभी उसका सामना नेवले से हो गया। शुरुआत में सांप का सामना अकेले नेवले से हुआ और वो उसे निगलने की कोशिश करता है। मगर जल्द ही उसे समझ आ गया कि मामला कुछ और ही है। दरअसल एक के बाद एक इतने सारे नेवले अजगर के सामने आ गए कि उसकी हालत पतली हो गई। अब अजगर वहां से भागने की कोशिश करता है, मगर पूरे झुंड ने उसपर हमला कर दिया। नेवले अजगर के शरीर को कुतरने लगते हैं। मालूम होता है कि थोड़ी ही देर में नेवले के झुंड ने अजगर को मार डाला।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अजगर पर हमला करते हुए नेवलों का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bigcatsnamibia नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article