Ajab Gajab: कॉलेज के प्रोफेसर ने किया कमाल, कांच की प्लेट पर लिख दी दुनिया की सबसे छोटी रामचरितमानस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 8, 2024, 12:01 PM IST

Smallest Sri Ramcharitmanas: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले एक प्रोफेसर साहब ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। प्रोफेसर साहब ने एक सादे कांच के शीशे पर दुनिया की सबसे छोटी राम चरित मानस लिख डाली है।

Smallest Sri Ramcharitmanas: पूरे देश में इन दिनों अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। देश के कोने-कोने में भगवान राम से जुड़ी चीजें की जा रही हैं। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले एक प्रोफेसर साहब ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। पूरे देश में प्रोफेसर साहब की प्रशंसा हो रही है। राम भक्त प्रोफेसर साहब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ram charit manas

कांच की प्लेट पर राम चरित मानस (एएनआई ट्विटर)

दुनिया की सबसे छोटी श्री रामचरित मानस

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आपको प्रोफेसर साहब का जबरदस्त टैलेंट देखने को मिल जाएगा। इसके साथ ही भगवान राम के प्रति उनकी आस्था भी देखने को मिलेगी। दरअसल, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने भगवान राम से जुड़ा एक इतिहास रचने का काम किया है। प्रोफेसर साहब ने एक सादे कांच के शीशे पर दुनिया की सबसे छोटी राम चरित मानस लिख डाली है। देखें वीडियो-

End of Feed