वायरल न्यूज़

अजब: 4.5 लाख रुपये का टिकट लेकिन लाइट थी खराब और टूटी हुई थी सीट, महिला ने शेयर किया Video

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 8, 2024, 12:52 PM IST

Viral Video: महिला ने साढ़े चार लाख रुपये देकर फ्लाइट का टिकट बुक किया था। जब महिला अपनी सीट पर पहुंचीं और उन्होंने फ्लाइट की कंडीशन देखी तो उनके होश ही उड़ गए।

Image

फ्लाइट का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग हजारों रुपये लगाकर फ्लाइट की टिकट बुक करते हैं। लोग फ्लाइट से इसलिए ट्रैवल करते हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और आरामदायक सफर करने को मिले। दूसरी तरफ एक महिला ने साढ़े चार लाख रुपये देकर फ्लाइट का टिकट बुक कराया। इसके बाद जब वह अपनी सीट पर पहुंचीं और उन्होंने फ्लाइट की कंडीशन देखी तो उनके होश ही उड़ गए। महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फ्लाइट की खराब कंडीशन के बारे में बताया।

नहीं जल रही थी सीट की लाइट

महिला ने बताया कि एयर-इंडिया की फ्लाइट का साढ़े चार लाख का टिकट लेने के बाद भी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जान आप सोच में पड़ जाएंगे। श्रेयती गर्ग नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सफर के दौरान उनका एक्सपीरिएंस बेहद ही खराब रहा। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की सीटें बहुत ही खराब थीं। इस वीडियो में महिला ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि टूटे हुए हैंडल वाली सीट के साथ उन्होंने यात्रा की। देखें वीडियो-

महिला ने लिखा कि वह टूटे हैंडल की फोटो लेना भूल गईं। इस हैंडल की वजह से कई बार उन्हें अपने बच्चे को गिरने से बचाना पड़ा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी भी सीट की एंटरटेनमेंट सिस्टम स्क्रीन काम नहीं कर रही है। इसके साथ ही सीट की लाइट भी नहीं जल रही है। आप देख सकते हैं कि लाइट न जलने की वजह से वह अपने बच्चे को फोन की टॉर्च से संभाल रही हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने खराब सीट की शिकायत एयरलाइन स्टाफ से भी की। इसके बाद भी कुछ फायदा नहीं हुआ।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article