इस सेलिब्रिटी पायलट का बड़ा खुलासा, बताया प्लेन में कौन सी सीट बैठने के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 4, 2023, 03:51 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई सेलिब्रिटी पायलट ने टिकटॉक पर एयरोप्लेन को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि हवाई सफर के दौरान किस सीट पर बैठना चाहिए और कौन सी सीट सबसे ज्यादा सुरक्षित होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेलिब्रिटी पायलट ने शेयर किया एक वीडियो
  • सीट और सुरक्षा को लेकर कही ये बात
  • टिकटॉक पर शेयर किया गया ये वीडियो हो रहा वायरल

Celebrity Pilot Reveals The Best Seat In Airplane: हवाई सफर तो आप सभी ने किया ही होगा। इस दौरान यात्रियों को एक अलग ही अनुभव होता है। हमेशा लोग खिड़की वाली सीट लेना पसंद करते हैं और इसका मुख्य कारण है कि इससे दिखने वाला आसमानी नजारा। हवाई सफर के साथ-साथ बादलों की भी सैर हो जाती है। ऐसे में कई सवाल भी मन में आते ही होंगे लेकिन एक सवाल जो हर यात्री के दिमाग में आता ही होगा कि आखिर बेस्ट सीट कौन सी है, जहां बैठना सुरक्षित होगा।

दरअसल, हवाई यात्रा के दौरान ज्यादातर लोग घबराए हुए होते हैं। ऐसे में जब स्थिति टर्बुलेंस की हो तो अच्छे-अच्छों की सांसें रूक जाती है। ऐसे लोगों को आश्वास्त करने और शांत रहने के लिए एक ऑस्ट्रेलियाई सेलिब्रिटी पायलट जिमी निकोलसन ने टिक टॉक पर एक वीडियो शेयर की है, जिसे हर यात्री को एक बार जरूर देखना चाहिए। इससे वे सुरक्षित महसूस कर सकेंगे और उन्हें घबराहट भी कम होगी। अब ऐसे में उनके द्वारा बनाए गए बताई गई चीजों से लोगों पर काफी जादू हुआ है।

End of Feed