Optical Illusion Eye Test: जब भी हम कभी इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन सर्च करते हैं तो काफी तस्वीरें नजर आती है। इन सभी तस्वीरों में कुछ न कुछ ट्रिक होता है और इसमें से छिपी हुई चीजें खोजनी होती है। इनमें कुछ तो काफी आसानी सी सॉल्व हो जाती है लेकिन कुछ तस्वीरें इतनी खतरनाक होती हैं कि देखते ही दिमाग हिल जाता है। कई बार तो इन तस्वीरों को सॉल्व करने में दिन से दोपहर और दोपहर से शाम हो जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें कुछ चीजें खोजनी है।
सोशल साइट ट्विटर पर वायरल हुए इस तस्वीर में कुछ चीजें छिपी हुई है। वैसे तो इसे सॉल्व करने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया है लेकिन आप चाहे तो इसके लिए आधा घंटा भी ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करने से लोगों की नजर और भी तेज होगी। अभी तक देखा जाए तो इसे सॉल्व करने में 95 प्रतिशत लोग धूल फांक चुके हैं। अब ऐसे में देखना यह होगा कि क्या आप इसे सॉल्व कर पाएंगे या नहीं। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने वाले को वकील की उपाधि दी जाएगी।

ये रही तस्वीर में छिपी चीजें
ये रही तस्वीर में छिपी चीजें
इतना समय बीत गया है, ऐसे में अब तक आपने इस तस्वीर को ध्यान से तो देख ही लिया होगा। तो क्या आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा ली या अभी भी कोशिश ही कर रहे हैं। अगर नहीं तो कोई बात नहीं, हम आपकी इस समस्या को सॉल्व कर देते हैं। ऊपर दिए गए तस्वीर में आप ध्यान से देखेंगे तो आपको इंसानी खोपड़ी के अलावा तस्वीर में छिपी चीजें भी दिख जाएंगी। इसमें आपको खिड़की पर बैठी एक लड़की, खिड़की के नीचे घड़ी और खिड़की पर लड़की चादर नजर आएगी। इस चित्र में लड़की चांदनी रात में चांद का दीदार कर रही है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।
