वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: शख्स ने बना डाला चलता-फिरता हेलीकॉप्टर, कलाकारी देख माथा पीटने लगेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 4, 2023, 08:05 AM IST

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। आप इस शख्स के कलाकारी पर उसकी इतनी तारीफ करेंगे कि शब्द भी कम पड़ जाए। ऐसे में जुगाड़ का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया गजब का दिमाग
  • जुगाड़ से बनाया जमीन पर चलने वाला हेलीकॉप्टर
  • जमकर वायरल हो रहा ये जुगाड़ वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर हजारों वीडियोज (Viral Video) अपलोड किए जाते हैं, जिसमें कुछ इतने खास होते हैं, वह दिमाग से उतरते ही नहीं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना मजेदार है कि आप इसे देखने के बाद एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। देसी जुगाड़ का ये खतरनाक वीडियो (Jugaad Video) काफी जबरदस्त है। यूजर्स का कहना है कि ऐसा दिमाग तो वैज्ञानिक भी नहीं लगा सकते।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने अपनी कार में ही देसी जुगाड़ लगा दिया। इसके बाद उसने अपने कार को ऐसा रूप दिया, जिसे जिसने भी देखा..बस देखता ही रह गया। दरअसल, शख्स ने कार को जुगाड़ से चलते-फिरते हेलीकॉप्टर में बदल दिया और फिर रोड पर लेकर निकल पड़ा। अब ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रहा है।

शख्स ने देसी जुगाड़ से बनाया जमीन पर चलने वाला हेलीकॉप्टर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इसे कहते हैं असली जुगाड़। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसने तो ऐसा दिमाग लगा दिया, जो बड़े-बड़े दिमागदार भी नहीं लगा पाएंगे। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को 'auto_fashion_pk' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article