वायरल न्यूज़

लाइव रिपोर्टिंग में लूट लिया पत्रकार का बैग, बस चुपचाप देखता रहा बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 6, 2023, 02:58 PM IST

लूट की वारदात से जुड़ा ये हैरान करने वाला मामला यूके से सामने आया है। यहां लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर से बैग ही लूट लिया गया।

Image

लाइव रिपोर्टिंग के बीच रिपोर्टर से हुई लूट की वारदात। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लाइव रिपोर्टर से लूट
  • लूट लिया बैग
  • देखता रह गया रिपोर्टर

इंटरनेट पर जरा भी एक्टिव रहते हैं तो कभी ना कभी ऐसी चीजें जरूर देखी होंगी, जिन्होंने सचमुच हैरान कर दिया। आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी सचमुच हो सकता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। मामला लूट की वारदात से जुड़ा है, मगर इसे जिस समय अंजाम दिया गया शायद ही पहले सुना होगा। लूट की वारदाता से जुड़ा ये मामला सामने आने के बाद नेटिजन्स भी हैरान हैं। दरअसल लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार से लूट की घटना हुई है। पत्रकार रिपोर्टिंग में व्यस्त था कि तभी उससे बैग लूट लिया गया। इधर बेचारा सिर्फ चुपचाप खड़ा सारा नजारा देखता रह गया।

बीबीसी रिपोर्टर के साथ लूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लूट की चौंकाने वाली वारदात यूके में बीबीसी रिपोर्टर के साथ हुई। बताया गया कि रिपोर्टर हैरी लो रात में लंदन के सबर्बन मोर्टलेक में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर रिपोर्ट करने पहुंचे थे। हैरी लो तय की गई लोकेशन से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। वो स्टूडियो में मौजूद एंकर का हालात की जानकारी दे रहे थे कि तभी उन्हें लूट लिया गया। बेचारे हैरी लो चुपचाप खड़े सबकुछ देखते रहे। पीड़ित रिपोर्टर ने खुद सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया है।

जमकर कमेंट कर रहे नेटिजन्स

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया गया वीडियो अभी तक सात लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि साफ कर दें कि चोरी की घटना ऑन कैमरा रिकॉर्ड नहीं हुई है। बीबीसी रिपोर्टर ने इसकी जानकारी भी नहीं दी कि उनके बैग में आखिर क्या कुछ था। मालूम हो कि इससे पहले भी लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। कुछ महीने पहले शिकागो में लाइव के दौरान एक बदमाश ने पत्रकार पर बंदूक तान दी थी।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article