नसरुल्लाह के साथ अंजू का नया Video Viral, अब क्या करते नजर आए दोनों

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2023, 11:39 AM IST

Anju Nasrullah Viral Video: पाकिस्तान में अपने कथित दोस्त नसरुल्लाह से विवाह करने वाली अंजू अक्सर अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
अंजू का नया वीडियो सामने आया
हिजाब में नसरुल्लाह के साथ आईं नजर
नेटिजन्स दोनों को जमकर लताड़ा

Anju Nasrullah Viral Video: भारत से अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंचीं अंजू अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी उनकी पाकिस्तान में बसने की खबरें आती हैं तो कभी नसरुल्लाह से ही विवाह की बात चर्चा बनती है। हालांकि अंजू अभी किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नसरुल्लाह के साथ एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अंजू हिजाब में नसरुल्लाह के साथ हैं। वीडियो कुछ ही घंटों में सैकड़ों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Anju Nasrullah Viral Video

वायरल वीडियो में नसरुल्लाह के साथ हिजाब में नजर आईं अंजू। (वीडियो स्क्रीनशॉट)

सामने आया नया वीडियो

सामने आए वीडियो में देखेंगे कि अंजू हिजाब में हैं और उन्होंने नसरुल्लाह का हाथ पकड़ रखा है। दोनों साथ में रील्स वीडियो शूट करा रहे हैं। बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना बज रहा है। हालांकि वीडियो अपलोड होते ही दोनों नेटिजन्स के निशाने पर आ गए। कई यूजर्स ने दोनों को जमकर लताड़ लगाई है। एक यूजर ने लिखा कि इन्हें जूते की माला पहनाकर भारत में स्वागत करेंगे। एक कमेंट में कहा गया कि बेचारे नसरुल्लाह का इंटरनेट का खर्चा बढ़ गया। मगर इसे जियो के नेट की आदत है, जो रोज डेढ़ जीबी मिलता है।

देखिए वीडियो

नेटिजन्स के निशाने पर अंजू

अंजू अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज शेयर करती है। उन्होंने हाल में घर में टहलते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसपर भी नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में भी हिंदी फिल्म का गाना सुनाई देता है।

End of Feed