वायरल न्यूज़

पानी-पूरी तो खूब खाते हैं, अब देख लीजिए बनता कैसे है, देखने के बाद उल्टी आ जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 7, 2023, 11:10 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि गोलगप्पा कैसे बनाया जाता है, जिसे देखने के बाद आपको नफरत सी हो जाएगी।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • गोलगप्पा बनाने का वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो देख नफरत सी हो जाएगी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pani Puri Making Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग कब क्या शेयर कर दें और क्या लोगों के दिमाग में बैठ जाए, इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे। इस वीडियो पानी पूरी बनाने का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका पानी पूरी पर से विश्वास उठ जाएगा। यहां तक कि आप पानी पूरी खाने से भी नफरत करने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स पानी पूरी बनाता नजर आ रहा है, जो इतनी ज्यादा गंदगी के साथ बना रहा है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको पानी पूरी से नफरत सी हो जाएगी। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह बस देखता ही रह जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी पानी पूरी के शौकिन हैं तो एक बार इस वीडियो को पूरा जरूर देख लीजिए।

पानी पूरी बनाने का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे में लिखा कि इससे ज्यादा हाइजेनिक और कुछ हो ही नहीं सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इसमें कुछ और भी डाल लो और मजा आ जाएगा। इस वीडियो पर अब तक 38 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'yummybites_kt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article