Animals Released on Girl Singing: गीत गाना हर किसी का शौक होता है, कोई स्टेज सिंगर होता है तो कोई बॉथरूम। लेकिन गाना सभी चाहते हैं। कई बार गाना गाने के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख आंखों पर यकीन भी नहीं होता और सांस भी फूलने लगती है। इस वीडियो को देखने पर आपको कुछ ऐसा ही लगने वाला है। वीडियो देखकर काफी लोगों को कंपकंपी भी आ जाएगी।
गाना गाती लड़की पर छोड़ा जानवर (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बॉथटब में बैठकर गाना गा रही है। इस दौरान उस पर पानी के बजाय खूब सारा जानवर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में लड़की की आवाज एकदम डरने वाली हो जाती है, जिसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। लड़की की आवाज सुनकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे गुदगुदी महसूस हो रही हो और लड़की गा रही हो।
गाना गाती लड़की पर छोड़ा जानवर
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बड़ा अद्भुत ही नजारा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लड़की का हाल कैसा होगा। बता दें, इस वीडियो को hadi06rahmani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 46 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
