वायरल न्यूज़

VIDEO: आपस में ही भिड़ गए दो मगरमच्छ, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 10, 2024, 07:23 AM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि दो मगरमच्छ शिकार की तलाश में पानी के भीतर छिपे हैं। मगर एकाएक दोनों आपस में भिड़ गए और एक ने दूसरे को मार डाला। फ्रेम में फिर जो दिखा रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

साथी मगरमच्छ को ही खा गया ये मगरमच्छ। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ की लड़ाई का वीडियो
  • एक ने दूसरे को मार डाला
  • हैरान कर देगा नजारा

Animal Fight Video: दुनिया में अगर सबसे ताकतवर शिकारियों की बात की जाए तो सबसे पहला नाम मगरमच्छ का दिमाग में आता है। मगरमच्छ सचमुच इतना खतरनाक शिकारी है कि खुद शेर भी हर बार उससे उलझने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। पानी में तो मगरमच्छ की ताकत और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यहां उसके गढ़ में कोई शिकारी उसे हरा दे, ऐसा बहुत मुश्किल है। मगर क्या हो जब पानी में दो मगरमच्छ ही आपस में भिड़ जाएं। दोनों के बीच लड़ाई हो तो कैसा नजारा दिखाई देगा। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है।

आपस में भिड़े दो मगरमच्छ

इसमें देखेंगे कि पानी में दो मगरमच्छ अलग-अलग दिशा में हैं। दोनों शिकार की तलाश में है। मगर शिकार जाल में फंसने से पहले ही दोनों आमने सामने आ गए। इसके बाद फ्रेम में जो कुछ कैद हुआ किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी होगा। इसमें देखेंगे कि दोनों के सामने आते ही तगड़ी झड़प शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश में हैं। मगर आकार में विशाल मगरमच्छ ने सामने वाले को एक झटके में चित कर दिया। उसने मुंह से शिकार को दबोचा और पानी में पटकना शुरू कर दिया। इससे कुछ ही देर में दूसरा मगरमच्छ ढेर हो गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि मगरमच्छ साथी मगरमच्छ को इतनी बुरी तरह पटकता है कि उसकी गर्दन टूट गई। इसके बाद मगरमच्छ को ही शिकार बनाने वाला विशाल मगरमच्छ उसे खा गया। मालूम हो कि मगरमच्छ का शिकार करते हुए दूसरे मगरमच्छ का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर latestkruger नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article