वायरल न्यूज़

शेरनी से भिड़ने की गलती कर गया शेर, तुरंत मुंह पर पड़े दो झापड़, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 10, 2024, 03:22 PM IST

Animal Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि जंगल का राजा शेर शिकार की तलाश में था कि शेरनी उसके सामने आ धमकी। शेर उसे डराता इससे पहले ही बेचारे को दो झापड़ पड़ गए। फ्रेम में फिर जो दिखा बहुत हंसी आएगी।

Image

शेरनी से पिट गया जंगल का राजा शेर। (Photo/Instagram)

Animal Fight Video: शेर को जंगल की दुनिया का राजा माना जाता है। यानी जंगल में कोई जानवर ऐसा नहीं है जो शेर का शिकार सके। शेर की एक दहाड़ ही अच्छे-अच्छे जानवरों की हालत पतली कर देती है। शेर की ताकत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अकेला जानवरों के झुंड से भी शिकार को खींच लाता है। मगर क्या हो जब उसी शेर की दूसरे जानवर के सामने हालत पतली हो जाए। स्थिति इतनी खराब हो जाए कि बेचारा खड़े-खड़े ही दो 'झापड़' खा ले। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हंसी भी बहुत आती है।

शेरनी से झापड़ खा गया शेर

वायरल हो रहा वीडियो देखकर मालूम होता है कि जंगल में शेर शिकार की तलाश में है। वो यहां वहां नजर दौड़ाता है मगर कुछ नजर नहीं आता है। शिकार के बजाय शेरनी उसके सामने आ धमकी। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे कि शेर के करीब पहुंचते ही शेरनी उसपर बरस पड़ी। इधर शेर थोड़ा सा गुस्सा दिखाता है कि गुस्सैल रूप धारण कर चुकी शेरनी उसे एक के बाद एक दो झापड़ रसीद कर दिए। शेरनी का इतना गुस्सा देर शेर भी चुपचाप खड़ा हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि शेर को झापड़ मारते हुए शेर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर latestkruger नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article