वायरल न्यूज़

Video: शिकार करने आए सांप को ही खा गया मेंढक, रोंगटे खड़े कर देगा ये नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 2, 2024, 07:20 AM IST

Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि सांप ने मेंढक को आसान शिकार समझकर हमला कर दिया। मगर कुछ सेकंडों में पासा ऐसा पलट गया कि सांप ही खुद शिकार बन गया।

Image

सांप को जिंदा खा गया ये मेंढक। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेंढक का शिकार करने आया था सांप
  • मगर खुद ही बन गया शिकार
  • होश उड़ा देगा नजारा

Sanp Ka Video: जंगल की दुनिया में सांप को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि आकार में बड़े-बड़े जानवर भी इससे दूरी बनाकर रखते हैं। इधर सांप भी अपना पेट भरने के लिए चूहे और मेंढक जैसे जीवों का शिकार करता है। मगर क्या हो जब वही सांप अपने शिकार के हाथों खुद शिकार बन जाए। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखकर यकीन नहीं होगा कि सांप जिसे अपना शिकार समझ रहा था असल में वही उसका शिकारी निकला। इसमें शिकार ही सांप को जिंदा खा गया। खुद शिकार होते हुए सांप का ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सांप खा गया मेंढक

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि सांप शिकार की तलाश में था। यहां वहां नजर दौड़ाने के बाद उसकी आखिर में एक मेंढक पर नजर पड़ी। देखकर ही लगेगा कि सांप आसानी से छोटे मेंढक का शिकार कर लेगा। मगर शिकार के करीब पहुंचकर उसपर हमला कर पाता, इससे पहले ही चौंकाने वाला नजारा दिखाई। सांप की मजबूत पकड़ से पहले ही उस पर मेंढक ने हमला कर दिया। हैरान हो जाएंगे कि मेंढक ने सांप की पूंछ दबोच ली और उसे निगलने लगा। वो धीरे-धीरे सांप को आधे से ज्यादा खा गया। इधर सांप शिकार की बजाय खुद को बचाने की कोशिश करता है, मगर कुछ नहीं कर पाया। आखिर मेंढक सांप को पूरा खा गया। फ्रेम में ये नजारा किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि सांप का शिकार करते हुए मेंढक का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article