वायरल न्यूज़

स्कूटी पर बैठा था शख्स तभी आ धमका भैंसा, मचाई ऐसी तबाही रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 25, 2024, 05:31 PM IST

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि भैंसा अचानक स्कूटी सवार के सामने आया और उसे हवा में उड़ा दिया। फ्रेम में फिर जो दिखा हैरान कर देगा।

Image

भैंसे ने मचाया तांडव। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंसे ने मचाया तांडव
  • स्कूटी सवार को हवा में उड़ाया
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: इंटरनेट भी बड़ी कमाल की चीज है। इसके जरिए हम घर बैठे हजारों किलोमीटर दूर घटी घटना कुछ ही देर में देख लेते हैं। क्योंकि कहीं भी कुछ भी अनोखा घटे तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। मगर कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है जो चौंका देता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो आराम से स्कूटी पर जा रहा था। मगर उसके साथ तभी ऐसा कुछ हुआ जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

स्कूटी सवार के सामने भैंसा

कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि चौराहे से वाहन आराम से गुजर रहे हैं। दूसरी तरफ खड़े वाहन हरी बत्ती के इंतजार में है। मगर एकाएक बीच सड़क पर गुस्सैल भैंसा आ धमका। भैंसा चुपचाप खड़ा रहता है और बहुत शांत नजर आता है। मगर यही खतरे की घंटी की थी। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि अब स्कूटी सवार शख्स भैंसे के सामने से गुजरता है कि तभी वो उग्र रूप में आ गया। भैंसा दौड़कर शख्स के करीब पहुंचा और हवा में उछाल दिया।

यहां देखिए वीडियो

शख्स को टक्कर मारने के बाद भैंसा उसके करीब पहुंचा और दोबारा सींग मारता है। इधर भीड़ उसपर चिल्लाती है वो उनपर ही हमलावर हो गया। गुस्सैल भैंसे का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसे एक्स पर @Dharmeshspandey नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article